बनकटा बाजार। चौरा खास में मंगलवार को अतिरिक्त थाना दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल चार मामले आए। इनमें से राजस्व के तीन मामलों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया।
चौरा खास के रामतकल शाही निवासी गुलाब मियां ने बताया कि बैनामे की जमीन पर कब्जा पाने के लिए कई दिनों से भटक रहे हैं। राजस्व अधिकारी ने शिकायत का निस्तारण कराते हुए पुलिस टीम के साथ कब्जा दिलाया। इस दौरान गजानंद तिवारी, राकेश रोशन सिंह, कानूनगो अजय कुमार श्रीवास्तव, कानूनगो कन्हैया यादव, लेखपाल धनंजय पांडेय, पियूष द्विवेदी, गजानन तिवारी, अजय यादव, बंका मिश्रा, रंजय द्विवेदी मौजूद रहे। संवाद