फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नारायणी में तीसरे दिन मिले तीन शव, चौथा पानी में बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर मिले दो महिला और एक पुरुष का शव, नदी की धारा में बहा चौथा शव
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। नारायणी नदी (गंडक) में तीसरे दिन शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर एक पुरुष और दो महिलाओं के शव मिले। एसडीआरएफ के सामने से नदी की तेज धारा में चौथा शव बह गया। देर शाम नदी के किनारे अफसर, एसडीआरएफ की टीम सक्रिय रही। अब तक नारायणी नदी से नौ शव बरामद हो चुके हैं। तीन शव को गोरखपुर मोर्चरी में रखवाया गया। कुशीनगर की मोर्चरी में छह शव को रखने की ही व्यवस्था है।
शनिवार दोपहर में खड्डा थाना क्षेत्र के छितौनी तटबंध के ठोकर नंबर दो के पास मिला एक पुरुष का शव मिला। शाम को भैंसहा गांव के पास ठोकर संख्या चार के समीप महिला का और उसके कुछ ही दूरी पर भैंसहा गांव स्थित शिव मंदिर के सामने दूसरी महिला का शव नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। नदी में चौथा शव बहने की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार महेश कुमार ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद पहुंची एसडीआरएफ ने नदी में बह रहे शव को निकालने का प्रयास किया लेकिन नदी में बहाव तेज होने के कारण शव एसडीआरएफ टीम के सामने से बह गया। तहसीलदार महेश कुमार ने बताया कि पानी का बहाव तेज होने के कारण शव बह गया, उसे निकालने का प्रयास टीम ने किया था। आगे जाकर कुशीनगर या बिहार के किसी जिले के प्रशासन शव को निकालेगा। तीन दिनों में नौ शव नदी से पुलिस कब्जे में ले चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें