फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा खिरियां में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से कई किसानों की खरहुल भी जल गई। घटना के बाद प्रभावित किसानों में मायूसी छा गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार आग से भानू प्रताप सिंह की करीब दो बीघा तथा भुआल यादव की लगभग 60 डिसमिल गन्ने की फसल जल गई। इसके अलावा बृजराज सिंह, पिंटू सिंह, नंद किशोर सिंह और नन्हका सिंह की खरहुल भी आग की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि खरहुल का उपयोग फूस के मकान बनाने और पशुओं के चारे के रूप में किया जाता है।
आग लगने के कारणों का देर शाम तक पता नहीं चल सका था। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक फसल और खरहुल जलकर नष्ट हो चुके थे। घटना से किसानों को आर्थिक क्षति हुई है और वे प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। हल्का लेखपाल यशपाल सिंह ने बताया कि वह मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करेंगे और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें