फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस ने शुक्रवार को बिनटोलिया मोड़ के पास चोरी की साजिश कर रहे तीन चोर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की बाइक और चोरी में प्रयुक्त होने वाला सामान भी बरामद किया है। एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर चौकी इंंचार्ज अनिल शर्मा व एसआई मिथलेश प्रजापति के साथ पुलिस ने दबिश दी, तो हरेंद्र प्रसाद, असलम अंसारी, हैदर अली निवासी राजपुर बगहा थाना सेवरही और फते आलम निवासी जमसड़िया थाना तरयासुजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने कबूल किया कि उनके पास मौजूद दोनों बाइक चोरी की है। तलाशी में उनके पास से बाइक चोरी में प्रयुक्त होने वाला हथौड़ा, लोहे की नुकीली राड, पेचकस और कुछ मास्टर चाबियां बरामद हुईं। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें