पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के कुरमौल उर्फ सोहनपुर के माया लाल श्रीवास्तव ने तहरीर देकर अपने 37 वर्षीय बेटे के लापता होने की शिकायत की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश में जुटी है। पडरौना कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 37 वर्षीय आदित्य उर्फ अनिल कुमार श्रीवास्तव 18 मार्च से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में लगी है। संवाद