पडरौना। थाना रविन्द्रनगर धूस व सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी की बाइक और दो मोबाल के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद चोरी के सामान को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर दीनापट्टी निवासी मेहताब अली, आशिक अली और जमीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का दो मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई है। तीनों के खिलाफ रविंद्रनगर थाने के अलावा जिले के अन्य थानों में कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने तीनों को जेल भिजवा दिया। संवाद