पडरौना। चौराखास पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय चोरों को चोरी की पांच बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस लाइंस में एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने प्रेसवार्ता में मंगलवार को बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस सक्रिय है। सोमवार को चौराखास पुलिस ने बलियवा भगत की पुलिया के पास से पांच बाइक और एक चाकू के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की की पहचान कसया थाना क्षेत्र सरगटिया गांव निवासी सद्दाम अली पुत्र मुसाफिर अली, कछुहिया गांव निवासी अभिषेक यादव पुत्र रमेश यादव, विशुनपुरा गांव निवासी मनीष प्रजापति पुत्र राजकुमार प्रजापति के रूप में की गई है। जांच में पता चला कि तीनों युवक शातिर चोर हैं। साथियों की मदद से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भिजवा दिया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रेकी के बाद वे वाहनों की चोरी करते थे। पुलिस का दावा है कि ये लोग गैर जिले और बिहार में भी बाइक चोरी करते थे। इस गैंग से कई युवक भी जुड़े हैं। उनकी तलाश पुलिस कर रही है।