फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डोल मेला के लिए तीन अखाड़ों ने की शस्त्र पूजा

Thu, 08 Aug 2024 06:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे में आयोजित होने वाले दो दिवसीय महावीरी अखाड़ा डोल मेला को लेकर मंगलवार की रात तीन अखाड़ों में भगवान महावीर और शस्त्र की पूजा हुई। इसके बाद अखाड़ों से जुड़े खिलाड़ी अभ्यास में जुट गए।
विज्ञापन

सेवरही कस्बे में 23 अगस्त की रात और 24 अगस्त को दिन में इस वर्ष डोल मेला का आयोजन होगा। इसमें कस्बे के आठ अखाड़े शामिल होंगे। अखाड़ों की तरफ से भगवान महावीर की विभिन्न मुद्रा वाली आठ झांकियां निकाली जाएंगी। विभिन्न स्थानों से आए कलाकार डोल मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति तो करते ही हैं साथ ही स्थानीय खिलाड़ी खेल कौशल का प्रदर्शन करते हैं। इसे देखने के लिए छपरा, सिवान, मीरगंज, हथुआ, सासामुसा, जलालपुर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, सुल्तानपुर तक के लोग आते हैं। मंगलवार की रात वीर बंदा बैरागी महावीरी अखाड़ा-पांच, भीमसेन महावीरी अखाड़ा-छह और भगत सिंह महावीरी अखाड़ा-आठ के लोगों ने शस्त्र और भगवान महावीर का पूजन किया।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, मनोज शर्मा, लव जायसवाल, लक्ष्मण सिंह, कृष्णा जायसवाल, प्रहलाद उर्फ फेकू वर्मा, आलोक जायसवाल, गणेश सोनी, पंकज मद्धेशिया, अजय वर्मा, ताराचंद जायसवाल, जीतू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शस्त्र पूजन कर शुरू की डोल मेला की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। उपनगर के महावीरी डोल अखाड़ा समितियों की तरफ से मंगलवार की रात्रि शस्त्र पूजन करके खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी। इस वर्ष डोल मेला 17 अगस्त से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगा। खड्डा नगर में हर साल तीन दिवसीय महावीरी डोल अखाड़ा मेले का आयोजन होता है। इसमें कस्बे के चार अखाड़ों एवं दो समितियों द्वारा गाजे-बाजे के साथ हनुमान जी की झांकियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
मेले में स्थानीय समितियों के खिलाड़ी खेल कौशल का प्रदर्शन करते हैं। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए अखाड़ों के द्वारा खेल के लिए प्रयोग होने वाले शस्त्रों की पूजा की गई। खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया। इस दौरान गुड्डू गुप्ता, राजू यादव, पवन जायसवाल, पवन मद्धेशिया, बृजेश गुप्ता, गोलू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें