फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूल गई छात्रा लापता, बहन की तहरीर पर केस दर्ज

Thu, 08 Aug 2024 06:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की नौवीं की छात्रा तुर्कपट्टी पढ़ने गई थी और वहीं से लापता हो गई। पुलिस ने छात्रा की बहन की तहरीर पर युवकों के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


छात्रा की बहन ने तहरीर में कहा है कि उसकी बहन अपने बुआ के घर रहकर पढ़ती है। तीन अगस्त की सुबह घर से पढ़ने के लिए निकली थी लेकिन शाम तक जब घर लौट कर नहीं आई तो परिजन परेशान होकर एक-दूसरे के घर पूछताछ सी। उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
इसी दौरान छात्रा की बहन को ज्ञात हुआ कि उसके बुआ के घर के लोग ही उसकी बहन को बहला-फुसलाकर किसी के साथ भगा दिए हैं। पुलिस ने छात्रा की बहन की तहरीर में आरोपितों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें