फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लूटकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 May 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। सेवरही पुलिस ने लूटकांड का खुलासा अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट के 2280 रुपये, बाइक, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन आदि बरामद किया है। एसपी केशव कुमार के निर्देशन, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण और सीओ जयन्त यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में दवनहा गांव के निवासी आदित्य राय, रजत सिंह और रंजीत पटेल शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी मिलकर राहगीरों को डरा-धमकाकर लूटपाट करते थे और लूट की रकम आपस में बांटकर खर्च कर देते थे। 18 मई को गौरीनगर स्थित लोकनायक इंटर कॉलेज के मैदान में एक व्यक्ति से 4800 रुपये और कागजात लूटने की घटना में भी उनकी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने बताया कि रजत सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास है। अन्य आरोपियों पर भी पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें