फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में यज्ञशाला के समीप मांस भूनने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर में यज्ञशाला के समीप मांस भूनने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा
विज्ञापन

बोदरवार (कुशीनगर)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कारीतीन गांव के रामजानकी मंदिर की यज्ञशाला के पास मांस भूनने की आशंका पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीन व्यक्तियों को पकड़ा। इनमें से एक व्यक्ति इसी मंदिर में पूज-पाठ करता है, जबकि दो अन्य लोग दूसरे गांवों के रहने वाले हैं। मौके से दो बाइक, चाकू आदि भी बरामद हुआ है।
कारीतीन ग्राम सभा के मुख्य चौराहे से एक खड़ंजा मार्ग मवन नाले की तरफ गया है। मवन नाले के नजदीक ही राम जानकी मंदिर स्थापित है। जहां एक यज्ञशाला का निर्माण भी हुआ है। गांव के लोगों ने मंदिर में पूजा के लिए गांव के ही एक व्यक्ति को पुजारी नामित किया है। सोमवार की रात में करीब 10 बजे मंदिर के पास आग की लपटों के साथ मांस जलने की दुर्गंध आने लगी। ग्रामीणों को शक हुआ तो कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को देखते ही वहां मांस भून रहे लोग भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर तीन लोगों को दो बाइक सहित पकड़ा जिसमें एक व्यक्ति यहां नामित पुजारी है। जबकि दो लोग दूसरे गांवों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही कप्तानगंज पुलिस पहुंची और तीनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र सौंपकर पकड़े गए लोगों पर धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ कप्तानगंज कपिलदेव चौधरी ने बताया ग्रामीणों द्वारा तहरीर मिली है। तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें