चोरी के सामान के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र कस्बा के तिराहा के समीप पांच नवंबर की रात्रि एक घर से 20 हजार नकदी सहित पांच लाख का सामान चोर उठा ले गए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी थी। बुधवार को चोरी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया।
पुलिस ऑफिस में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि नेबुआ नौरंगिया थाने पर एक पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी के सामान के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान अमित उर्फ लक्कड़ निवासी नौरंगिया विधायक टोला, कृष्णा गौड़ निवासी साकिन नौरंगिया विधायक टोला थाना नेबुआ नौरंगिया, सफी मोहम्मद उर्फ बबलू निवासी पिपरा बाजार थाना नेबुआ नौरंगिया के रूप में हुई है। इनके पास से एक जोड़ी पायल सफेद धातु, अंगूठी पीली धातु, दो कील पीली धातु, पांच जोड़ी बिछिया सफेद धातु, एक अंगूठी सफेद धातु, दो मोबाइल फोन व नकद 6550 रुपये की बरामदगी की गई।
पांच नवंबर को हुई थी घटना
एसपी ने बताया कि सदाशिव मणि त्रिपाठी व विनयमणि त्रिपाठी निवासी नेबुआ नौरंगिया कस्बा निवासी ने संयुक्त रूप से पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि वह लोग पांच नवंबर को किसी निजी कार्य के लिए गोरखपुर चले गए थे। तीन दिन पूर्व आए तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर गए तो घर में रखे जेवरात गायब थे। इसमें सदाशिव के छह बिछुआ, एक पायल, तीन सोने की अंगूठी, सीकड़, झुमका सहित अन्य सामान सहित 20 हजार नकद चोरी हो गया है। नेबुआ नौरंगिया के एसएचओ ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी के सामान के साथ तीन चोरों को पकड़ लिया।