फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हत्या के मुकदमे में गवाही देने पर मिल रही धमकी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के बबुइया हरपुर गांव में हत्या के मुकदमे में गवाही देने पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेल से जमानत पर बाहर आए आरोपी मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर परिवार के एक और सदस्य की हत्या करने और फर्जी एससी-एसटी एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी अनिल कुशवाहा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके भाई छोटेलाल कुशवाहा की 20 दिसंबर 2025 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 12 नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें से 10 आरोपी जमानत पर बाहर आ चुके हैं।

अनिल का आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद राहुल, रामबिलास, विक्रम और उनके रिश्तेदार राजकुमार समेत परिवार के अन्य लोग मुकदमे में गवाही देने पर धमका रहे हैं। राजकुमार बिहार का रहने वाला बताया गया है। आरोपी स्कूल के आसपास मंडराते हैं और रास्ते में मिलने पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाते हैं। कथित तौर पर वे सुलह नहीं करने पर परिवार के एक और सदस्य की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही फर्जी एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, आरोपी पांच कट्ठा खेत बेचकर 15 लाख रुपये खर्च करने और न्यायालय से बरी होने की बात भी कह रहे हैं। इससे परिवार के लोग दहशत में हैं। अनिल ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर राहुल, रामबिलास, विक्रम और राजकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें