फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रुपये के लिए युवती के फोटो को एडिट कर वायरल करने की दे रहे धमकी

Sat, 29 Jul 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का फोटो फेसबुक से लेकर कुछ युवकों ने उसे एडिट कर अश्लील बना दिया है। वे अब परिजनों को भेजकर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। इसके बदले आरोपी युवक परिजनों से रुपये की मांग कर रहे हैं। इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रतिष्ठित परिवार की युवती की तस्वीर युवकों ने कुछ दिन पूर्व उसके फेसबुक अकाउंट से निकाल लिया। इसके बाद आरोपियों ने फोटो शाॅप की मदद से अश्लील बना दिया। इसके बाद विदेशी नंबर से फोटो को लड़की के घर वालों को भेजकर ब्लैकमेल करने लगे।
विज्ञापन

आरोपियों ने परिजनों को धमकी दी कि यदि इसके बदले उन्हें रुपये नहीं मिले तो फोटो को वायरल करेंगे। बेटी का अश्लील फोटो देखकर परेशान पिता ने पहले तो आरोपियों से मिन्नत की, लेकिन वे उन्हें मारने की धमकी देने लगे।
ब्लैकमेलरों ने महराजगंज जनपद के एक सहज जनसेवा केंद्र के मालिक को झांसा देकर डिजिटल पेमेंट का स्कैनर प्राप्त किया, ताकि युवती के पिता से उसके खाते में रुपये मंगाई जा सके। रुपये मिलने में लेट होने पर अश्लील तस्वीर को सोशल मीडिया पर आरोपियों ने वायरल कर दिया। इससे परेशान पिता ने खड्डा पुलिस में तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इसी बीच सिसवा बाजार के सहज केंद्र के मालिक के सहयोग से इस मामले में गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस को अभी तक कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर केस दर्जकर पुलिस छानबीन कर रही है। शीघ्र ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें