फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आई किशोरी की मौत

Sat, 29 Jul 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग स्थित शिवाला टोला आधार छपरा के पास शनिवार को एक 14 वर्षीय किशोरी कप्तानगंज थावे जा रही सवारी गाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची मिश्रौली चौकी पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बड़हरागंज निवासी केदार गुप्ता की 14 वर्षीय पुत्री राधिका गुप्ता शिवाला टोला आधार छपरा के पास कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग के किनारे टहल रही थी। उसी दौरान कप्तानगंज की तरफ से आ रही सवारी गाड़ी की चपेट में आ गई। इससे उसका दायां हाथ कट गया। सूचना पर पहुंची मिश्रौली चौकी पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मिश्रौली चौकी पर तैनात एसआई आकाश दीप शुक्ल ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आई किशोरी को जिला अस्पताल भेजवाया गया था। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें