फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गुमटी का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Thu, 22 Feb 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवापट्टी। थाना क्षेत्र के धोकरहा गांव के चकदहवा बिजुलिया टांड टोला के एक किराना की गुमटी का ताला तोड़कर मंगलवार की रात चोर दुकान का सारा सामान समेट ले गए। बुधवार की सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। थाना क्षेत्र के बिजुलिया ताड़ चौराहे पर रमेश भारती किराना की दुकान चलाकर अपना और परिवार का भरण पोषण करते हैं।मंगलवार की रात्रि वह दुकान बंद करके घर चले गए। बुधवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकान के अंदर रखे सामान सहित नकदी गायब थी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

0
-पांच वारंटी गिरफ्तार
पडरौना। कुशीनगर पुलिस ने बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा बुजुर्ग गांव निवासी सुरेंद्र उर्फ बउक को मारपीट, बरकंठी टोला के मुन्ना को गोवध अधिनियम में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, विशुनपुरा थाने की पुलिस टीम ने पडरौना मडुरही गांव निवासी मनोज सिंह चोरी के मामले में और हाटा कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के अवरवां गांव निवासी रामलगन व श्रीराम को गिरफ्तार किया है। सभी पांचों आरोपी पुलिस को लगातार चकमा दे रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें