फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वालों काे जेल

Tue, 06 Jan 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा क्षेत्र में ज्वलनशील पदार्थ डालकर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इस सनसनीखेज घटना में वांछित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्राथमिकी पहले ही दर्ज के मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। सोमवार को विशुनपुरा पुलिस ने दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दूधनाथ प्रसाद, निवासी बंगाली पट्टी, थाना विशुनपुरा तथा नितेश भारती निवासी ठाड़ीभार नौका टोला, थाना विशुनपुरा शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें