फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Nov 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीसरे आरोपी अगम कुमार उर्फ पिंटू निवासी फोरुसा को मगहर चौराहे के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने 18 मार्च 2025 को अपनी नाबालिग पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अमन वर्मा व शादाब निवासी कांशीराम आवास को तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इसके बाद से ही उक्त आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने 31 अक्तूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। वहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार पीड़िता को नौकरी की तलाश थी। इसकी जानकारी होने पर आरोपी अगम कुमार उर्फ पिंटू उसे लेकर कांशीराम आवास पर आया था। जहां पर तीनों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें