पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित रविंद्र नगर थाना क्षेत्र के परसादपुर गांव में 13 अगस्त की रात एक घर में चोरी हुई। छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोर करीब पांच लाख रुपये कीमत का आभूषण उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गांव के निवासी नर्वदेश्वर सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बीते 13 अगस्त की रात में परिवार के सभी सो गए। 14 अगस्त की सुबह जगे तो कमरों में रखे बाक्स व आलमारी में रखा सामान बिखरा पड़ा था। छानबीन करने पर पता चला कि घर में घुसे चोर सोने और चांदी के करीब पांच लाख रुपये कीमती का सामान उठा ले गए हैं।