पटहेरवा। पुलिस ने मारपीट, भूमि विवाद सहित अन्य मामलों में पांच महिलाओं सहित 14 लोगों के खिलाफ शांतिभंग के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मारपीट, भूमि विवाद सहित अन्य मामलों को लेकर आसिफ उर्फ मुस्तैद, फतेगद्दी, रोहित गोड़, बंटी गुप्ता, अटल गुप्ता निवासी जवार थाना पटेहरवा और समीर आलम, नरूल अमीन निवासी कुचिया मठिया थाना पटहेरवा जनपद सहित 14 लोगों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद