फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देवपोखर में सूने घर से दिन दहाड़े चोरों ने जेवर व नकदी उड़ाए

Sat, 11 Oct 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के देवपोखर गांव में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो अज्ञात युवक एक घर में पहुंचे। इसके बाद घर खाली पाकर वहां बक्से में रखे आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गये।
विज्ञापन

इस दौरान एक चोर घर के बाहर बाइक पर बैठा था और दूसरा घर के अंदर घुसकर चोरी को अंजाम देकर बाहर निकल रहा था तभी किसी कार्य से बाहर गई महिला दरवाजे पर पहुंच गई। उसने पूछा कि घर के अंदर क्या करने गये थे। इस पर युवक ने कहा कि भइया और बाड़े बाबू कहां हैं। बात कर अपनत्व दिखाते हुए बाइक पर सवार होकर चोर जोकवा की तरफ फरार हो गए।
इसके बाद महिला घंटों तक यह नहीं समझ पाई कि चोरों ने घर से सामान गायब कर दिया है। अपनत्व भरी बातों से महिला को लगा कि उसके बेटे और पति को खोजने वाले अज्ञात उनके परिवार से भलीभांति परिचित हैं। दो घंटे बाद महिला को जब इस बात की जानकारी हुई कि बक्सा में रखे झुमका और एक हजार नकद गायब है तो उसने पीआरवी को जानकारी दी। सूचना पर आनन-फानन में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचकर मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू किया।
विज्ञापन


देवपोखर में शुक्रवार दोपहर चंचल यादव के घर चोरों ने उसकी पत्नी चिंता देवी से अपनत्व दिखाते हुए बातों में उलझाया लिया। चोर जिस बाइक से आए थे वह बिना नंबर प्लेट की थी। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार का कहना है कि लोगों से बातचीत कर साक्ष्य एकत्र किया हूं। सही समय पर पुलिस को जानकारी नहीं मिली। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें