फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रदर्शन कर सड़क मरम्मत कराने और जलनिकासी की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलियवा में ग्रामीणों ने बृहस्पवितार को विरोध प्रदर्शन कर गांव की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने और सड़क किनारे नाली निर्माण की मांग की है। लोगों ने चेताया कि यदि उनकी मांगे शीघ्र पूरी नहीं हुईं तो बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि करीब एक वर्ष पहले गांव की मुख्य सड़क का निर्माण हुआ था। सड़क किनारे जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं होने से लोगों के घर से निकला गंदा पानी और बारिश का पानी सड़क एकत्र हो जाता है। इसके चलते सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों में हर समय पानी एकत्र रहता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होने के साथ आसपास रहने वाले लोगों को जलजनित बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है।
इसकी शिकायत कई बार गांव के जिम्मेदार और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत और जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण नही हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रामध्यान यादव, मुसाफिर हाशमी, प्रह्लाद यादव, रवि यादव, राज मंगल गौंड, राधा प्रसाद, रामलाल प्रसाद, बासदेव कुशवाहा, अनिल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें