फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बचपन में साथ खेले और फिर एक साथ ही छोड़ दी दुनिया

Tue, 02 Dec 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के किन्नर पट्टी में रविवार की रात दो दोस्तों की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद गांव में मातम छा गया। सोमवार को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान लोगों को आंखें नम रही।
विज्ञापन

रविवार को दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। गन्ना लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में अल्ताफ (16 वर्ष) और राज कुशवाहा (15 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।
दोनों किशोर जरार गांव के रहने वाले थे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों दोस्तों का शव गांव पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग, रिश्तेदार और सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण नम आंखों से दोनों दोस्तों की अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अल्ताफ और राज दोनों बचपन से एक-दूसरे के साथ ही रहते थे। हर जगह दोनों साथ जाते थे। चाहे वह स्कूल हो, खेत हो या बाजार। गांव में दोनों की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। रविवार को दोनों दोस्त एक साथ ही दुनिया छोड़ गए।स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के लिए ट्रक की तेज रफ्तार व सड़क पर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित कराई जाए, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें