फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाहर से दरवाजे बंद कर लाखों रुपए का आभूषण चुरा ले गए

Sun, 01 Dec 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाज़ार। चौराखास थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुर्जुग में शुक्रवार रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया और नगदी व आभूषण उठा ले गए।
विज्ञापन

कोइलसवा बुर्जुग के गोसाई टोला निवासी नंद किशोर यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पूरे परिवार के लोग भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। शुक्रवार की रात छत के रास्ते चोर घर में घुसकर लाखों रुपए की आभूषण और नगद चुरा ले गए।
चोरों की आहट सुनकर उठा तो जैसे ही परिवार के लोग अपने-अपने कमरे के बाहर निकलना चाहें तो दरवाजों की बाहर से कुंडी लगी थी। इस कारण वे लोग बाहर नहीं निकल पाए। चोर इसी का फायदा उठाकर चोरी करके भाग निकले। काफी समय तक बंद कमरे से चीखने की आवाज़ सुनकर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। गांव वाले छत के रास्ते से घर में प्रवेश कर आंगन में पहुंचकर दरवाजे की कुंडी खोले तब वे लोग कमरे के बाहर निकले। इस दौरान जिस कमरे में आभूषण रखा गया था उसे चेक किया गया तो उसमें रखा आभूषण व कपड़े गायब थे। इस दौरान ग्रामीण कुछ दूरी तक चोरों को ढूंढने के लिए निकले तो 200 मीटर दूरी पर सूटकेस, बॉक्स और कपड़ा बरामद हुआ। उसमें रखा आभूषण और रुपए गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा ने बताया की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। जांच पड़ताल किया गया है। जल्द ही चोरी के घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें