फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सराफा की दुकान में सेंध काटकर नकदी समेत 25 लाख के जेवर चुराए

Wed, 14 Feb 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। स्थानीय बाजार में सोमवार की रात सर्राफा की दुकान में चोरों ने सेंध काटकर 25 हजार नकदी समेत 25 लाख का जेवर चुरा ले गए। मंगलवार को घटना की जानकारी दुकानदार को हुई। दुकान में रखे तिजोरी को काटने में चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। दुकानदारों ने चौराहा पर रात को पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस सीसी टीवी फुटेज के जरिए चोरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

चौराखास थाना क्षेत्र के नदवा बिशुनपुर गांव निवासी कुलदीप गुप्ता की रहसू बाजार में सराफा की दुकान है। सोमवार की देर शाम दुकान बंद कर दुकानदार घर चला गया। घर पर जरूरी काम होने के कारण दुकानदार मंगलवार को 3 बजे दुकान पर पहुंचे। दुकानदार जब शटर खोला तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गया। दुकान के काउंटर में रखा 25000 रुपये गायब था और तिजोरी में रखा 25 लाख का जेवर चोर चुरा ले गए थे। तिजोरी को चोरों ने गैस कटर से काटा है। चोर दीवार में सेंध काटकर दुकान में दाखिल हुए थे। इसकी जानकारी मिलने पर दुकान पर बाजार के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लिया। चौराहा के अन्य दुकानों में लगे सीसी टीवी फुटेज को देखा। चौराहा के दुकानदारों ने पुलिस की रात में ड्यूटी बढ़ाने की मांग किया है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। सीसी टीवी फुटेज के जरिए घटना की जांच की जा रही है।

आभूषण की दुकान में चोरी की कोशिश
मथौली। कस्बा स्थित सरदार भगत सिंह नगर के एक अभूषण की दुकान में सोमवार की रात चोरों ने चोरी की कोशिश कर रहे थे। उसी समय पड़ोसी घर बाहर निकला, तो चोर वहां से भाग गए। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौनरिया निवासी रामबालक वर्मा कस्बा के सरदार भगत सिंह नगर में आभूषण की दुकान चलाते हैं। सोमवार की देर रात उनकी दुकान का ताला तोड़ कर चोर चोरी करने की कोशिश कर रहे थे।उसी दौरान खटपट की आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए। पड़ोसियों को आते देख चोर खेत में बैग फेंककर भाग गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन

ज्वेलरी की दुकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी



टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार कस्बे में सोमवार की रात चोरों ने एक ज्वैलरी की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह सैर पर गए क्षेत्रीय लोगों ने जब दुकान का टूटा शटर देखा तो दुकान के मालिक को फोन कर घटना की सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।



थाना क्षेत्र के टेकुआटार चौराहे पर सोमवार की रात चोरों ने एक ज्वैलरी की दुकान का शटर तोड़ कर दुकान में रखा ज्वेलरी का सामान चुरा लिया है। कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्टेट बैंक के नजदीक चंदन वर्मा की ज्वेलरी की दुकान है। प्रतिदिन की तरह शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए। वहां से वह किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चले गए। सुबह कस्बे के कुछ लोग टहलते हुए चौराहे पर पहुंचे तो देखा कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है और दुकान के अंदर रखा सारा सामान बिखरा हुआ है। उसकी सूचना लोगों ने चंदन वर्मा को फोन पर दिया। घटना की जानकारी होने पर चंदन वर्मा ने वहां पहुंच कर आसपास के लोगों से छान बिन किया और अंदर जाकर देखा तो पता चला कि दुकान के अंदर रखा हुआ सारा सामान चोरी हो गया है। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस मामले में सीओ खड्डा उमेश चंद भट्ट ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें