फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अधूरी तैयारियों के बीच परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं आज से

Sun, 19 Mar 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
24 मार्च तक चलेगी परीक्षा, अब तक नहीं भेजे गए प्रश्नपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। आधी-अधूरी तैयारियों के बीच परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो जाएंगी। परिषदीय विद्यालयों में 24 मार्च तक परीक्षा चलेगी। रविवार की शाम तक किसी भी ब्लॉक में प्रश्न पत्र ही नहीं पहुंच सका है। हालांकि प्रश्नपत्र के लिए शनिवार से ही जिले शिक्षक परेशान दिखे।
जिले के 2464 परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से वार्षिक परीक्षा शुरू होगी। करीब 15 दिन पहले ही समय सारिणी घोषित कर दी गई थी। इसके बावजूद परीक्षा शुरू होने के एक दिन पूर्व विभाग की तरफ से प्रश्न पत्र विद्यालयों को नहीं पहुंचाए जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दिन शिक्षकों को नोडल शिक्षक संकुल केंद्र से प्रश्न पत्र देने की बात कर रहे है। बीते वर्षों में हुई परीक्षा के दौरान छात्र संख्या से कम प्रश्नपत्र पहुंचने की बात सामने आई थी, जिससे शिक्षकों को परीक्षा संपन्न कराने में परेशानी उठानी पड़ी थी। इस संबंध में बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि वार्षिक परीक्षा की सुचिता केलिए विभाग गंभीर है। सोमवार की सुबह सात से आठ बजे के बीच सभी विद्यालयों में प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें