फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अब नहीं होगा जलभराव सड़क किनारे बनेगा नाला

Sun, 15 Feb 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नगर पंचायत की तरफ कस्बा के मुख्य सड़कों के दोनों तरफ नाला का निर्माण के अलावा कस्बा के सात वार्डों में नाली का निर्माण कराया जाएगा। इस निर्माण कार्य को आने वाले बरसात के पहले पूरा करा लिया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

कस्बा से गुजरी मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण के बाद पहले से बने कुछ नाला क्षतिग्रस्त तो कुछ नाला पट गए थे। इसके चलते बरसात के दिनों में बारिश होने के बाद जलनिकासी नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर एकत्र रहता था। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसके अलावा कस्बा के सात मोहल्लों में बनी नालियां भी समय पर मरम्मत नहीं होने से क्षतिग्रस्त हो गईं थी, जिसके चलते लोगों के घर से निकाला गंदा पानी सड़क पर पसरा रहता था। इससे लोगों कोपरेशानी होने के साथ आसपास रहने वाले लोगों को जलजनित बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है।
इन नालियों की मरम्मत कराने के लिए कस्बा के लोग बीते लंबे समय से मांग कर रहे थे। लोगों की इस समस्या को देखते हुए नगर पंचायत ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने नगर पंचायत के प्रस्ताव को नगरीय विकास योजना के तहत स्वीकृत करते हुए करीब सवा दो करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने बताया कि शासन की तरफ से मिली धनराशि से वार्ड नंबर दो (बलुआ) में महेंद्र के घर के पास तक 34 लाख रुपये, वार्ड नंबर छह में पेट्रोल पंप के पास तक 34 लाख रुपये, वार्ड नंबर 20 में जुगल किशोर के घर के तक लागत 34 लाख रुपये, वार्ड नंबर 20 (मथुरा नगर) में सुभाष लेखपाल के घर के पास तक 34 लाख रुपये, वार्ड नंबर 20 राजा मद्धेशिया के घर के पास तक 35 लाख रुपये की लागत से नाली का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
इसके अलावा रामकोला कप्तानगंज मार्ग के दोनों तरफ नाला का निर्माण होगा। इस निर्माण कार्य को आने वाले बरसात से पहले पूरा करा लिया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें