फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शव आते ही घर में मची चीख-पुकार

Sun, 20 Oct 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के नाहर छपरा निवासी 35 वर्षीय युवक की चेन्नई में मौत हो गई थी। शनिवार की सुबह युवक का शव गांव पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी व दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव निवासी बिरबल चौहान पांच महीने पहले परिवार के भरण-पोषण के लिए चेन्नई कमाने गए थे। वहां वह प्राइवेट कम्पनी में काम करते थे।
इसी दौरान गंभीर रूप से बीमार हो गए। साथियों ने कंपनी मालिक के सहयोग से इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही उनके बीमार होने की सूचना परिवारवालों को दी।
उनके बीमार होने से परिजन काफी चिंतित थे। 16 अक्तूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर उनका बड़ा बेटा बेहोश होकर गिर गया। शनिवार की सुबह एम्बुलेंस से उनका शव गांव पहुंचा। मृतक परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। युवक की मौत से गांव में मातम छा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें