फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Sun, 20 Oct 2024 04:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। जवही मलही एहतमाली निवासी मजदूर गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के गांव सरसोपार में मजदूरी करने गया था। वहां साथ में काम कर रहे गांव के ही एक व्यक्ति से उसका विवाद हो गया। मारपीट के दौरान मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव जवही मलही एहतमाली निवासी भरथ प्रसाद अपने ही गांव के कुछ लोगों के साथ मजदूरी करने के लिए गोरखपुर जिले के सरसोपार गांव में गया था। गुरुवार की शाम किसी बात को लेकर गांव के ही एक अन्य व्यक्ति से उसका विवाद हो गया। इस दौरान मोहन ने भरथ के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर कमरे में गिर पड़ा। घरवालों का आरोप है कि घायलावस्था में उसे रातभर कमरे में बंद कर आरोपी छत पर सो गया। सुबह उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें