तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के जवाहर नगर निवासी हासन अली के 24 वर्षीय पुत्र मेराज अली उर्फ सलमान की मंगलवार की दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह अपनी बहन अफरीना खातून को बाइक से लेकर इलाज के लिए सोनबरसा जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब देर शाम युवक का शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बुधवार को जनाजे की नमाज के बाद शव को टिकुलिया के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, अजय कुमार लल्लू, कासिम अली, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, अनूप सोनी, लव जायसवाल, रेयाज अहमद, शाकिर अली, इमरान अजमेरी आदि ने संवेदना व्यक्त की है। संवाद