फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: क्राॅस कंट्री दौड़ में विनय और सरिता रहीं अव्वल

Thu, 03 Oct 2024 05:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। गांधी जयंती पर बुधवार को जिला स्टेडियम में क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग की पांच किलोमीटर और बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर की प्रतियोगिता में 66 बालक और 30 बालिकाओं समेत 96 प्रतिभागी शामिल हुए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद और नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक सचिन कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुरुआत की। सबसे पहले हुई बालक वर्ग की पांच किलाेमीटर दौड़ में विनय शंकर सिंह प्रथम, चंदन यादव द्वितीय, अशरफ अली तृतीय, हरिओम चतुर्थ, असफाक अंसारी पंचम और मुकुंद यादव ने छठा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ में सरिता निषाद ने प्रथम, कुमार आंचल यादव ने द्वितीय, कुमार काजल ने तृतीय, कुमारी अंजली ने चतुर्थ, कुमारी लक्ष्मी यादव ने पंचम और कुमारी शिवांगी ने छठा स्थान हासिल किया। विजेताओं को डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया। इस दौरान डॉ. शंभूनाथ सिंह, राजेंद्र सिंह राजू, संदीप यादव, ममता भारती, दुर्गावती, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें