फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रांसफाॅर्मर जलने से 24 घंटे गुल रही बिजली

Thu, 26 Jun 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के रामनगर गांव में मंगलवार सुबह करीब छह बजे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर में फाल्ट से बिजली गुल हो गई। सूचना देने के 24 घंटे बाद मरम्मत कर सप्लाई बहाल हुई। 24 घंटे बिजली गुल होने से इस भीषण गर्मी में करीब 300 घरों के लोग परेशान रहे। रामनगर में लगे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से 300 से ज्यादा कनेक्शन जुड़े होने के कारण आए दिन फाल्ट होने से बिजली सप्लाई ठप हो जाती है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि की मांग करते हु़ए नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। रामनगर के ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को सुबह छह बजे ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। अगले दिन बुधवार को सुबह आई। इससे ग्रामीण दिन-रात उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। उन्होंने बताया कि विद्युत उपकेंद्र पर फोन करने पर बिजली कर्मी केवल आश्वासन देते रहे कि फाल्ट को जल्दी ठीक किया जाएगा लेकिन पूरा दिन बीतने के बाद भी नहीं आए तो ग्रामीणों ने फोन पर ही उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा करने की बात कही तब जाकर 24 घंटे बाद लाइनकर्मी ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें