फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाजार में लगा जाम, आधे घंटे फंसी रही एंबुलेंस

Mon, 22 Apr 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार में रविवार की शाम जाम लग गया। इसमें करीब आधे घंटे तक एक एंबुलेंस फंसी रही। कुछ देर बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जाम हटवाकर एंबुलेंस को निकलवाया।
विज्ञापन

रविवार को समउर बाजार कस्बा में साप्ताहिक बाजार लगा था। इस दौरान बाजार आए लोग अपना वाहन बेतरतीब तरीके से सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। इससे शाम को करीब पांच बजे समउर-फाजिलनगर मार्ग पर जाम लग गया। इसी दौरान एक एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। कुछ देर बाद जानकारी होने पर पहुंची पुलिस जाम हटाकर एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि साप्ताहिक बाजार की वजह से समउर बाजार में भीड़ जुटी होगी। सड़क पर इधर उधर वाहन खड़ा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें