फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेन लाइन में खराबी, शहर समेत 100 गांवों की गुल रही बिजली

Fri, 20 Jun 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया/साखोपार। मेन लाइन में फाल्ट आने से कुशीनगर समेत चार बिजली उपकेंद्रों की आपूर्ति बुधवार की रात ठप रही। इसकी वजह से लोगों को उमसभरी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। पर्यटनस्थली बुद्ध नगर में भी अंधेरा छाया रहा। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे पेट्रोलिंग कर खराबी ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने राहत की सांस लिया। इसके चलते कुशीनगर नगर पालिका के आधे से अधिक आबादी के अलावा करीब 100 गांव के लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। लोगों का आरोप है कि शाम ढलने के बाद लोकल फाल्ट होने पर शिकायत के बाद भी ठीक नहीं होता है। दूसरे दिन ही आपूर्ति आती है, जबकि बिजली उपकेंद्रों पर तैनात लाइनमैन और एसएसओ 24 घंटे कार्य करते हैं और इनकी ड्यूटी दो शिफ्टों में लगती है। पडरौना डिवीजन से संचालित होने वाले कुशीनगर, गोपालगढ़, सोहसा मठिया, साखोपार बिजली उपकेंद्र से कुशीनगर नगर पालिका के आधे से अधिक हिस्सा के अलावा 100 से अधिक गांव के लोग जुड़े हैं। बुधवार की शाम करीब 5 बजे अचानक चारों बिजली उपकेंद्रों की आपूर्ति ब्र्रेकडाउन हो गई। चोरों उपकेंद्रों पर तैनात लाइनमैन व जेई मेन लाइन में फाल्ट ढूढ़ने के लिए पेट्रोलिंग देर रात तक किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। साखोपार और गोपालगढ़ बिजली उपकेंद्र की सप्लाई के लिए एक ही मेन लाइन है। इसलिए साखोपार की लाइन का कनेक्शन खोलकर गोपालगढ़ उपकेंद्र को चलाने का प्रयास लाइनमैनों ने किया, लेकिन लाइन होल्ड नहीं हु़ई।
वहीं कुशीनगर उपकेंद्र की आपूर्ति बंद होने से कुशीनगर का रौनक शाम से ही फीका हो गया था। बुद्ध नगरी अंधेरे में डूब गई थी सिर्फ होटलों में जनरेटर चल रहा था। पीएम की सुरक्षा के लिए आए एसपीजी की टीम भी कुशीनगर के होटलों में ठहरी थी। लोगों ने बताया कि कुशीनगर की बिजली आपूर्ति भगवान भरोसे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें