फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar Airport: दो साल बाद फिर से उड़ान शुरू होने की जगी उम्मीद, डीएम कुशीनगर ने करवाया मॉकड्रिल

Mon, 30 Jun 2025 10:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना (कुशीनगर)

सार

मॉक ड्रिल्स के जरिए यह सुनिश्चित किया गया कि हवाई अड्डा सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और यात्री सुविधाओं से युक्त रहे। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि बौद्ध पर्यटन के लिए भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। 
विज्ञापन
डीएम की मौजूदगी में हुई मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन में सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में विमानक्षेत्र पर्यावरण प्रबंधन समिति और एयरोड्रोम समिति की बैठकें हुईं। इसके बाद एंटी-हाईजैक मॉक एक्सरसाइज और पूर्ण आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल हुई।

विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक प्राणेश कुमार राय ने कहा कि बीते एक माह में जिला प्रशासन की तरफ से उड़ान पथ में आने वाले वृक्ष, सेल फोन टावर एवं प्रचालन क्षेत्र में स्थित विद्युत खम्भों को हटाते हुए लंबे समय से आ रही बाधा समाप्त करने के साथ उड़ान पथ में आने वाले मकानों के उच्च न्यायलय में स्टे हटवाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहना है। सेफ्टी मैनेजर गौरव श्रीवास्तव ने बैठक में वाइल्डलाइफ गतिविधियों, बर्ड स्ट्राइक और एनिमल स्ट्राइक को रोकने के उपायों पर जानकारी दी। इसके बाद बैठक में हवाई अड्डे के आसपास स्लॉटरिंग पर रोक, हवाई अड्डे और आसपास के क्षेत्र में कचरे के उचित निस्तारण, फ्लाइंग जोन में पक्षियों को आकर्षित करने वाले पदार्थों की रोकथाम, भवनों की ऊंचाई के लिए कलर कोडिंग और जोनल मैपिंग का पालन करने समेत अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा की। 

एयरोड्रोम समिति की बैठक में सुरक्षा अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने प्लेन हाईजैक की स्थिति में अपनाई जाने वाली कार्ययोजना जैसे हाईजैकिंग की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के उपाय, मीडिया प्रबंधन एवं संवाद रणनीति समन्वित एजेंसियों की भूमिका और दायित्व आदि के बारे में जानकारी दी। इसके बाद एंटी हाईजेक मॉक ड्रिल और आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें सुरक्षा बल, हवाई अड्डा कर्मचारियों और अन्य संबंधित विभागों ने हाईजैक और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि बौद्ध पर्यटन के लिए भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। 
विज्ञापन


मॉक ड्रिल्स के जरिए यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हवाई अड्डा सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और यात्री सुविधाओं से युक्त रहे। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। एंटी हाईजेक और आपातकालीन मॉक ड्रिल्स के आयोजन से तैयारियों को और मजबूती मिलेगी। किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें