फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि से खुशी का माहौल

Sun, 22 Feb 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। मानदेय में वृद्धि की घोषणा के बाद नगर में शिक्षामित्रों ने खुशी मनाई। शिक्षामित्रों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने कहा कि शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि का फैसला स्वागत योग्य है। इससे शिक्षामित्रों का मनोबल बढ़ेगा और वे अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। उन्होंने शिक्षामित्रों को मिठाई खिलाई और बधाई दी। इस अवसर पर धीरज सिंह, संजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता और आनंद सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला शिक्षामित्रों के लिए एक बड़ा तोहफा है। शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह फैसला उनकी मेहनत का सम्मान है। इस दौरान कई शिक्षामित्र उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें