फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आयोग की पूर्वानुमति से ही होगा अधिकारियों का स्थानांतरण

Sun, 22 Feb 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के कार्य में लगे अधिकारियों का स्थानांतरण आयोग की पूर्वानुमति से ही होगा। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्देश जारी किया गया। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की अवधि में निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों से संबंधित अधिकारी जैसे जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का कोई पद रिक्त न रहे। साथ ही, पुनरीक्षण कार्य से संबद्ध किसी भी अधिकारी का स्थानांतरण आयोग की पूर्व अनुमति/अनुमोदन के बिना न किया जाए। उन्होंने बताया कि आयोग की तरफ से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 से संबंधित समय-सारिणी और निर्देश भी उपलब्ध कराए गए हैं। इस समय नोटिस चरण में प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई की जा रही है। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि कुछ स्थानों पर आयोग की पूर्वानुमति के बिना विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य में लगे अधिकारियों का स्थानांतरण किया जा रहा है, जिससे पुनरीक्षण की गतिमान कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अवधि के दौरान निर्वाचक नामावलियों से संबंधित किसी भी अधिकारी का स्थानांतरण/तैनाती भारत निर्वाचन आयोग की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना न किया जाएगा। इसका सभी कड़ाई से अनुपालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें