फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक-दो दिन में झमाझम बारिश के आसार, गर्मी से राहत की उम्मीद

Mon, 23 Jun 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बारिश न होने के कारण लोग गर्मी से परेशान हैं। उसम भरी गर्मी लोगों के जनजीवन पर भारी असर डाल रहा है। हालत यह है कि उसम भरी गर्मी के बीच लोगों को दिन काटना पड़ रहा है। रविवार को बादल की आवाजाही के बीच दिन भर धूप व छांव का खेल चलता रहा। पुरुवा हवा चलने से कुछ दूर चलने पर ही लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे है। पानी पीने के बाद भी प्यास नहीं बुझ रही है। कूलर व पंखे भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते कुछ दिन पहले शहर और उसके आसपास बूंदाबांदी हुई होने से मौसम में थोड़ी नरमी आई थी। वर्षा नहीं होने से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें नजर आने लगी हैं। किसानों के अनुसार बारिश के पानी के अभाव में धान की रोपाई बाधित हो रही है।
सुबह से कभी धूप तो कभी छांव का दौर पूरे दिन चलता रहा। छुट्टी का दिन होने के कारण लोग सड़कों पर कम दिखाई दिए। उमस के कारण लोग घरों में परिवार के साथ रहे। लोगों को बस एक झमाझम बारिश का इंतजार है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिले के कुछ हिस्सों में छिटफुट बारिश भी शुरू हो गई है। अगले एक-दो दिन तक पूरे जिले में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें