पडरौना। बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के विसारता, बिजली के उपकरण धड़ल्ले से नकली बिक रहा है। बृहस्पतिवार को कंपनी के अफसर शहर के महाबीरी गली में पुलिस की मदद से छापेमारी कर करीब 15 लाख रुपये का ब्रांडेड कंपनियों का नकली सामान जब्त किया। इस कार्रवाई से पूरे दिन शहर के दुकानदारों में खलबली मची रही। तीनों दुकानदारों के खिलाफ कंपनी के सीनियर मैनेजर ने पुलिस को तहरीर दिया है। इसके अलावा एक नकली बिजली का उपकरण बेचने वाले दुकानदार पर केस दर्ज हुआ है।
बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के नाम का नकली सामान दुकानदार बेच रहे हैं। शहर के महाबीर गली में पुलिस के साथ ब्रांडेड कंपनी के मैनेजर और कर्मचारी गनेश जनरल स्टोर, प्रियंका जनरल स्टोर,राजकुमार जनरल स्टोर पर छापेमारी कर विसारता का करीब 15 लाख रुपये का नकली सामान बरामद किया। इसमें अधिकांश सामान सौंदर्य प्रसाधन के शामिल है। इस कार्रवाई के बाद बाजार के अधिकांश विसारता की दुकानें बंद कर दुकानदार फरार हो गए। पूरे दिन टीम बाजार में जमी रही। कंपनी के सीनियर मैनेजर ने तीनों दुकानदारों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। तिलक चौक के पूजा एजेंसी पर बिजली के ब्रांडेड कंपनी का नकली उपकरण दुकानदार अमन जायसवाल बेच रहा था। कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर अमर पर कॉपी राइटर का केस दर्ज किया है। शहर के दुकानदारों में इसको लेकर पूरे दिन खलबली मची रही। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि ब्रांडेड कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर केस दर्ज की कार्रवाई की जा रही है, जबकि नकली बिजली का उपकरण बेचने वाले दुकानदार पर केस दर्ज कर लिया गया है।