फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किराने की दुकान से लाखों की चोरी

Sun, 01 Sep 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा खुर्द गांव निवासी लालबहादुर चरिघरवा चौराहे पर किराने की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंदकर रिश्तेदारी में चले गए। शनिवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो खिड़की टूटी मिली। दुकान के अंदर जब गल्ले में रुपये देखने गए तो साढ़े तीन लाख रुपये गायब थे। दुकान से कुछ सामान भी गायब मिले। घटना की जानकारी होते ही दुकानदार आक्रोशित हो उठे। लोगों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी और शीघ्र खुलासा करने की मांग की। दुकानदारों का कहना था कि पुलिस इस क्षेत्र में रात के समय गश्त नहीं करती है। इस संबंध में एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें