फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवजात की मौत के मामले की जांच शुरू

Sun, 01 Sep 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के छावनी में संचालित एक निजी अस्पताल में 27 अगस्त की रात प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया से की गई शिकायत के बाद अब जांच टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि निजी अस्पताल के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच कराई जा रही है। गठित टीम के सदस्यों ने जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें