कसया। क्षेत्र के गांव भरवलिया में रविवार को रात में घर के चैनल का ताला तोड़कर तीस हजार रुपये सहित लगभग ढाई लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। सोमवार की सुबह गृह स्वामी उठे तो घर में समान बिखरा था। खिड़की के समीप बॉक्स भी टूटा मिला। नकदी सहित गहने गायब मिले। गृह स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। गांव के गोबरी अंसारी रात में बिजली नहीं रहने से घर का ताला बद कर पुराने घर सोने चले गए। सुबह उठा कर नए घर पर गए तो मेन चैनल का ताला टूटा देखा।अंदर गए तो घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा और खिड़की का फाटक टूटा था। संवाद