रामकोला। कस्बा के वार्ड नंबर 20 विक्रमादित्य नगर में मंगलवार की रात दो गुमटी में चोरी हो गई। चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखा पंखा, सोलर पैनल, बैटरी और गुटखा आदि उठा ले गए। दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा निवासी रवि कुमार गुप्ता व राजू चौरसिया कसया रोड पर सिनेमा हॉल के पास गुमटी में दुकान चलाते हैं। मंगलवार की रात चोर उनकी गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखा सोलर, बैटरी और गुटखा और दो हजार नगदी रुपये उठा ले गए। इस संबंध में कस्बा चौकी इंचार्ज मिथिलेश ने बताया कि दुकानदारों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।