फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेलही चौराहे पर पुलिसकर्मी के मकान में चोरी

Sun, 21 Jan 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के महादनपुर सिहुलिया गांव के समीप बेलही चौराहे पर एक पुलिसकर्मी के मकान में चोरी हो गई। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


हाटा कोतवाली के महादनपुर सिहुलिया गांव के रहने वाले विनोद तिवारी पुलिस विभाग में तैनात हैं। इनकी महादनपुर गांव में मकान है। वहां वह पूरे परिवार के साथ रहते हैं। गांव से कुछ दूर बेलही चौराहे पर उनका एक मकान है। शनिवार को गृहस्वामी अपने मकान को देखने गए तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर कई कमरों के ताले भी टूटे थे और कमरों में रखा कीमती सामान गायब था। गृह स्वामी ने 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। गृहस्वामी विनोद ने बताया कि करीब दो लाख की चोरी हुई है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें