फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता जनता के हित में मुकदमे का करें निस्तारण : जिला जज

Sun, 21 Jan 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया दीवानी न्यायालय में शपथ लेते सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी।
विज्ञापन
कसया। दीवानी न्यायालय कसया में शनिवार को कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शनिवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि जिला जज ने बार और बेंच के बीच आपसी तालमेल बेहतर करने और जनता के हित में मुकदमों के निस्तारण पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला जज अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जनता के हितों का ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता मुकदमों के निस्तारण में सहयोग करें। अपने हक के लिए लड़ें, लेकिन हड़ताल न करें और काम करें। मेरा सहयोग रहा है और रहेगा। कोई बात हो तो सूचित करें। विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरा हर वक्त सहयोग रहेगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने अपने विचार रखे।अध्यक्ष जिला उपभोक्ता आयोग बीके पांडेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन मयंक प्रकाश, सिविल जज जूनियर डिवीजन निकिता महाजन, जीएम संजय कुमार, भानु पाण्डेय, नव निर्वाचित अध्यक्ष बार संघ पडरौना महंत गोपाल दास, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, अर्जुन पाठक, संजय शाही, नरेंद्र मिश्र, सच्चिदानंद यादव, सुनील पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह ने स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव और संचालक ओंकारनाथ पांडेय ने किया। इस दौरान अवधेश पांडेय, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, समीउल्लाह अंसारी, अहमद अंसारी, आनंद राय, संजय सिंह बघेल, मनोज कुमार सिंह, राकेश तिवारी, केदार राव मौजूद रहे।


इनकों दिलाई गई शपथ
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद कुमार पाठक, महामंत्री ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दयानंद सिंह उपाध्यक्ष पुलिस श्रीवास्तव, अजीत कुमार पाठक, संयुक्त मंत्री जितेंद्र चौधरी, मोहम्मद फिरोज अहमद, कोषाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला व कनिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत रावत, कार्यकारिणी सदस्य रामजतन गुप्ता, मोहम्मद खन्ना, दूधनाथ, तनवीर हाशमी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, व महताब आलम तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राकेश गुप्ता हसमत अली, अभय कुमार पांडेय, चंद्रशेखर शुक्ला, महेश कुमार मिश्रा व अमरनाथ पटेल सहित सदस्यों को जिला जज ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें