फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दंत चिकित्सक की क्लीनिक में चोरी

Tue, 12 Sep 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर स्थित लतवा बाजार में एक दंत चिकित्सक की क्लीनिक में रविवार की रात चोरी हो गई। चोर क्लीनिक की उत्तरी दीवार तोड़ कर टीवी, स्टेबलाइजर, इन्वर्टर और करीब चार हजार रुपये उठा ले गए।
विज्ञापन


देवरिया जिले के सिसवा निवासी डॉ. शैलेश गुप्ता लतवा बजार में क्लीनिक चलाते हैं। वे बाजार में ही किराये के एक मकान में परिवार संग रहते है। रविवार की शाम क्लीनिक बंद कर चिकित्सक आवास पर चले गए। सोमवार की सुबह क्लीनिक खोले, तो क्लीनिक में रखा सामान बिखरा पड़ा था और कमरे में रखा टीवी, इन्वर्टर और नगदी समेत अन्य कीमती सामान गायब थे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें