फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बंद घर में चोरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद घर में चोरी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

रांची में रहते हैं परिवार को लोग, सूचना पर पहुंचे घर
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के जमुआन टोला में मंगलवार की रात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की। घर के सभी लोग रांची में थे। सूचना पर बृहस्पतिवार को घर पहुंचे और शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जमुआन टोला निवासी रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने तहरीर में बताया है कि उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उनके पुत्र रांची में नौकरी करते हैं। डेढ़ माह पूर्व वह भी अपने पुत्र के साथ रांची चले गए। परिवार के सभी सदस्य वहीं थे। उन्होंने बताया कि बरवा राजापाकड़ के घर पर ताला लगा था। बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने फोन पर सूचना दी कि घर का ताला टूटा है और चोरी हुई है। वह अपने पुत्र के साथ बृहस्पतिवार देर शाम घर पहुंचे। बक्सा व अटैची का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, पीतल आदि के बर्तन व वीडीओ कैसेट, रजिस्ट्री के कागजात आदि चोरी हो गया था। उन्होंने शुक्रवार को तहरीर दी। एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें