फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान में चोरी

Sun, 21 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के पिपराइच रोड पर स्थित एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान में छत के रास्ते घुसे चोर कैश बॉक्स उठा ले गए। घटना की जानकारी रविवार को तब हुई जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन



हरिटोला के रहने वाले अरविंद उपाध्याय की हाटा पिपराइच चौराहे के पास बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान है। शनिवार को दुकानदार दुकान बंद कर अपने आवास पर चले गए थे। रविवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे और शटर खोले तो देखे कि दुकान के पीछे की खिड़की खुली हुई थी और कैश बॉक्स गायब था।

दुकानदार के शोर करने पर और भी लोग वहां जुट गए। सूचना मिलने पर कस्बा चौकी इंचार्ज भी मौके पहुंचे। देखा गया कि छत के ऊपर लगा टिन शेड हटा हुआ था और दो लोगों की चप्पल भी वहीं छूटी हुई थी। अनुमान लगाया गया कि चोर इसी रास्ते दुकान के अंदर दाखिल हुए होंगे।
विज्ञापन


दुकान के पीछे जाकर देखा गया तो दुकान का कैश बॉक्स खेत में टूटा हुआ पड़ा था। दुकानदार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कैश बॉक्स में करीब ढाई हजार रुपये कैश रखे हुए थे। जो चोरी हो गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू की दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें