मथौली। कस्बा सरदार वल्लभाई पटेल नगर में शुक्रवार की रात एक घर में चोरी हो गई। चोर दीवार में सेंधकाट कर घर में दाखिल हुए और कमरे में रखा बक्सा आदि उठा ले गए। सूचना पर आई पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। वार्ड नंबर 16 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर निवासी अनुराधा देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके घर के दीवार में सेंधकाट कर चोरी घर में दाखिल हुए और आभूषण आदि कीमती सामान रखे बॉक्स को उठाकर भाग गए।