फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एएनएम के मकान का ताला तोड़कर चोरी, केस दर्ज

Wed, 20 Mar 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। देवरिया की रहने वाली एएनएम के किराए के मकान में सोमवार की रात चोरी हो गई। चोर घर में रखे 40 हजार रुपये समेत दो लाख के जेवर चुरा ले गए। मंगलवार को घर पहुंचीं एएनएम को इसकी जानकारी हुई। मौके पर पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के चकरा गोसाई निवासी नीरज मिश्र कौआसार चौराहे के स्वास्थ्य उप केंद्र में एएनएम के पद पर तैनात हैं। उपकेंद्र से करीब तीन सौ मीटर दूर किराए के मकान में परिवार के साथ रहती हैं। कुछ दिन पहले उनके पति ऋषिनाथ तिवारी बीमार हो गए और उनके हार्ट की सर्जरी करानी पड़ी। पति की देखभाल के लिए वह स्वास्थ्य उप केंद्र पर बने सरकारी आवास में रहने लगीं। सोमवार की रात किराए के बंद मकान का ताला तोड़कर कमरे की आलमारी में रखे 40 हजार नकद और सोने, चांदी के करीब दो लाख के जेवर चोरी हो गए। घर में लगा इंवर्टर भी चोर उठा ले गए। मंगलवार को सुबह एएनएम जब घर पहुंची तो इसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि एएनएम की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें